{"_id":"67ab96233ba4007a70037cab","slug":"snow-in-high-himalayan-villages-of-darma-valley-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-123932-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दारमा घाटी के उच्च हिमालयी गांवों में हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दारमा घाटी के उच्च हिमालयी गांवों में हिमपात
Tue, 11 Feb 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
धारचूला/ पिथौरागढ़। चीन सीमा से सटे दारमा घाटी के गांवों में सोमवार दोपहर से रात तक तीन इंच तक बर्फबारी हुई। इससे सड़क निर्माण कार्य में लगे ग्रामीणों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम दांतू के हिमालय ब्लूशिप होम स्टे संचालक संजय जंग और गुड्डू जंग ने बताया कि दारमा घाटी के 14 गांवों के ग्रामीण शीतकालीन प्रवास पर निचली घाटी में गए हैं। गांव में विभिन्न पोस्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मी, सड़क निर्माण कार्य में लगे बीआरओ के कर्मचारी और 50 से अधिक स्थानीय मजदूर रह रहे हैं।
इसके चलते गांव में चहल-पहल बनी है। सड़क खुली होने से यात्री प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर को देखने पहुंच रहे हैं। होम स्टे में कार्य करे भूपेश सिंह ने बताया कि धूप खिलने से बर्फ पिघलनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को जिले में मौसम सामान्य रहा। दिन भर धूप खिली रही। हिमालयी क्षेत्र में सोमवार को हुए हिमपात के कारण शीत हवा चलने से ठिठुरन महसूस हुई।