{"_id":"5bdf22ffbdec2269b4445c40","slug":"snow-clad-peacock-peaks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ से लकदक हुई मुनस्यारी की चोटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ से लकदक हुई मुनस्यारी की चोटियां
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/पिथौरागढ़
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
बर्फ से लकदक हुआ मुनस्यारी का बेटुलीधार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में शनिवार रात झमाझम बारिश हुई। मुनस्यारी के बेेटुलीधार, कालामुनि, बलाती, पातलथौड़ में जमकर बर्फबारी हुई। रविवार सुबह आसपास की चोटियां बर्फ से लकदक नजर आई। बारिश और बर्फबारी से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मुनस्यारी में रात में न्यूनतम तापमान एक डिग्री, जबकि अधिकतम 10 डिग्री रिकार्ड किया गया। हालांकि इससे पहले मुनस्यारी में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन
दिन भर बादल छाए रहने के बाद शनिवार रात मुनस्यारी और धारचूला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। इस दौरान जिले भर में जमकर बारिश हुई, जो रात भर जारी रही। रविवार सुबह उच्च हिमालयी क्षेत्र सहित मुनस्यारी के आसपास की ऊंची चोटियां बर्फ से ढकी नजर आईं। बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट हुई है। रविवार सुबह नौ बजे तक अधिकतर हिस्सों में बादल छाए होने से धूप नहीं निकली। इससे ठिठुरन अधिक हुई।
विज्ञापन
लोगों को सुबह के समय ठंड दूर करने के लिए अलाव जलाने पड़े। लगभग 11 बजे बादल छंटने के बाद राहत महसूस हुई। जिला मुख्यालय पिथौरागढ़, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, थल, डीडीहाट, धारचूला सहित सभी क्षेत्रों में बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है।
विज्ञापन
कहां कितना हिमपात हुआ
खलियाटॉप - तीन इंच, कालामुनि- दो इंच, नागनीधूरा- पांच इंच, मिलम- पांच इंच।
बर्फ का आनंद लेने पहुंचने लगे हैं पर्यटक
मुनस्यारी। हिमनगरी मुनस्यारी में इस साल पर्यटकों की आमद अच्छी है। बर्फबारी के बाद पर्यटकों के आने का सिलसिला और बढ़ गया है। रविवार को मुनस्यारी के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में पर्यटकों ने खूब मस्ती की। कालामुनि में बर्फ में खेलकर पर्यटकों ने लुत्फ उठाया। इस साल जल्दी हिमपात होने से मौसम खुशनुमा हो गया है। इससे यहां के पर्यटन से जुड़े व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। मुनस्यारी के होटलों के आंकड़ों के मुताबिक इस साल अब तक 30 हजार 142 पर्यटक मुनस्यारी पहुंच चुके हैं, जबकि 10 सितंबर से 3 अक्तूबर तक लगभग 12 हजार 315 पर्यटक मुनस्यारी पहुंचे।