फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Small Hydroelectric Corporation will generate 27.5 MW

लघु जल विद्युत निगम पैदा करेगा 27.5 मेगावाट बिजली

Sat, 09 Apr 2016 10:46 PM IST
दीपक उप्रेती/अमर उजाला, पिथौरागढ़
दीपक उप्रेती/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 09 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Small Hydroelectric Corporation will generate 27.5 MW
बिजली परियोजना - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड लघु जल विद्युत निगम ने धारचूला तहसील में पर्याप्त पानी वाली नदियों में बिजली परियोजना स्थापित करने के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू कर दिया है। कुल चार परियोजनाओं से 27.5 मेगावाट बिजली पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है, यदि इतनी बिजली जिले में पैदा हो जाती है तो ग्रिड पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी और सरप्लस बिजली ग्रिड को बेची जाएगी।

विज्ञापन


लघु जल विद्युत निगम ने धारचूला तहसील के तांकुल में 12 मेगावाट की बिजली परियोजना के निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। परियोजना के लिए भूमि हस्तांतरण होना है। परियोजना निर्माण के लिए राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) आर्थिक सहयोग देगा। परियोजना की डीपीआर तैयार कर ली गई है। अब इसके निर्माण में किसी प्रकार की बाधा नहीं है। दूसरी परियोजना धारचूला तहसील के ही सोबला में बनेगी। सोबला परियोजना 2013 की आपदा के समय पूरी तरह नष्ट हो गई थी। उसकी नहर का हेड बह गया था। अब सोबला में नए सिरे से बिजली परियोजना बनेगी।
विज्ञापन


इससे आठ मेगावाट बिजली पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना का डिजायन अब दूसरे तरीके से किया जाएगा, ताकि नदी में बाढ़ आने पर उसे किसी प्रकार का खतरा न हो। लघु जल विद्युत निगम ने एक बड़ा फैसला लेते हुए ऐलागाड़ की तीन मेगावाट क्षमता वाली बिजली परियोजना को उरेडा से हटाकर अपने अधीन कर लिया है। ऐलागाड़ परियोजना की क्षमता अब छह मेगावाट की हो जाएगी। इसमें दो-दो मेगावाट के तीन टरबाइन लगाए जाएंगे। इसी तरह 1.5 मेगावाट की छिरकिला परियोजना को भी लघु जल विद्युत निगम ने उरेडा से हटाकर अपने हाथ में ले लिया है। इस परियोजना के हेड की मरम्मत की जानी है। बाद में उत्पादन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल विद्युत की अपार संभावनाएं
उत्तराखंड लघु जल विद्युत निगम के महाप्रबंधक अजय पटेल एवं उपमहाप्रबंधक जीएस बुदियाल ने बताया कि धारचूला और मुनस्यारी क्षेत्र में विद्युत उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं पर काम किया जा रहा है। कोशिश की जाएगी कि अन्य नदियों में भी बिजली परियोजनाओं का निर्माण हो और बिजली की जरूरत को पूरा किया जा सके। सरकार भी इसमें रुचि दिखा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed