{"_id":"6679af0df13bb883e80f76b9","slug":"small-hydro-power-project-defective-for-two-weeks-124-families-troubled-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-114737-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: लघु जल विद्युत परियोजना दो सप्ताह से खराब, 124 परिवार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: लघु जल विद्युत परियोजना दो सप्ताह से खराब, 124 परिवार परेशान
Mon, 24 Jun 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 24 Jun 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़ और बागेश्वर सीमा पर स्थित नामिक गांव के लोग पिछले दो सप्ताह से बिजली नहीं होने से परेशान हैं। गांव में 50 किलोवाट की लघु जल विद्युत परियोजना खराब है। इससे 124 परिवार परेशान है।
नामिक के ग्रामीणों ने उरेडा के परियोजना अधिकारी को पत्र भेजकर 50 किलोवाट की लघु जल विद्युत परियोजना को ठीक करने की मांग की है। उनका कहना है कि आए दिन परियोजना खराब हो जाती है। जिस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। ग्राम प्रधान तुलसी जैम्याल का कहना है कि लंबे समय से वह नामिक गांव को ग्रिड से जोड़ने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। दो वर्ष पूर्व होकरा से नामिक 17 किमी ग्रिड लाइन से जोड़ने का प्रस्ताव शासन में लंबित चल रहा है। उन्होंने शीघ्र गांव को ग्रिड से जोड़ने की मांग की है। संवाद