फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Skip Nutrition, Take Vegetarianism

मांसाहार छोड़ें, शाकाहार अपनाएं

Sat, 25 Nov 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 25 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Skip Nutrition, Take Vegetarianism
मांस निषेध दिवस पर शपथ लेते सोरवैली स्कूल के बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विश्व मांस रहित दिवस पर शनिवार को सोरवैली स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में सामाजिक चिंतक डॉ. तारा सिंह ने कहा कि मांसाहार करने वालों को उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, कोलस्ट्रोल, अल्सर जैसी बीमारियों का खतरा हो जाता है। उन्होंने मांसाहार छोड़ने और शाकाहार अपनाने की अपील की। डॉ. तारा सिंह ने कहा कि तंबाकू की तरह ही मांस भी घातक है। उन्होंने कहा कि विश्व मांस रहित दिवस पर यदि लोग मांस न खाने का संकल्प लें तो इसका समाज पर बड़ा असर पड़ेगा।

विज्ञापन


डॉ. तारा सिंह ने महान वैज्ञानिक आइस्टीन की वह बात विद्यार्थियों को सुनाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि विश्व शाकाहार अपना ले तो यह मानव जाति का भाग्य बदल देगा। वैज्ञानिक न्यूटन, साहित्यकार बर्नाड शॉ, पाइथागोरस, लियो टालस्टॉय आदि महापुरुष शाकाहारी थे। देवी-देवताओं के वाहन पशु-पक्षी ही थे। प्रधानाचार्य लीला जोशी ने कहा कि दालों और सब्जियों में मांस से ज्यादा प्रोटीन होता है।
विज्ञापन


विद्यार्थी अपूर्वा बोहरा, दीपांशु जोशी, अदिति पांडे, प्रियांशु थापा, निहारिका ज्याला, दक्ष, शाश्वत जोशी, ईशा महर, अवंतिका सैलानी, हर्ष दिव्य, काव्यांशी, देवांग तिवारी, भूमि पाठक, मयंक पांडे, प्रियांजलि आदि ने मांसाहार छोड़ने और इसके लिए अन्य लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया। शिक्षक ललित पाटनी, दीपक बिष्ट, सरिता दिगारी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed