फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sixth Kailash passenger returned after completing the trip

कैलाश यात्रियों का छठा दल यात्रा पूरी कर लौटा

Fri, 21 Jul 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 21 Jul 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Sixth Kailash passenger returned after completing the trip
पिथौरागढ़ पर्यटक आवासगृह में कैलाश यात्रियों का छठा दल - फोटो : अमर उजाला

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का छठा दल यात्रा पूरी कर लौटा आया है। दल का शुक्रवार को पिथौरागढ़ पर्यटक आवासगृह पहुंचने पर बुरांश का जूस पिलाकर स्वागत किया गया। यात्रियों को सात्विक भोजन परोसा गया। इसके बाद यात्रियों ने मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधरोपण किया। बाद में यात्री जागेश्वर को रवाना हो गए। छठे दल के जनसंपर्क अधिकारी नगरूक धर ने कहा कि यात्रा मार्ग पर किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई। उन्होंने मानसरोवर यात्री वाटिका की सराहना करते हुए कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अच्छा कदम है। 

विज्ञापन


कैलाश मानसरोवर यात्रियों का छठा दल शुक्रवार सुबह धारचूला आधार शिविर से निकला। इसके अलावा पहले दल के सदस्य आईटीबीपी वाहिनी मुख्यालय मिर्थी गए। कुछ देर वहां रुकने के बाद यात्री पिथौरागढ़ पहुंचे। पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों को पिथौरागढ़ के आसपास के दर्शनीय स्थलों के बारे में बताया। इस दल के साथ केएमवीएन के समन्वयक पद्म सिंह रावल भी हैं। यात्रियों के स्वागत के समय राजेंद्र सिंह, दीपक बिष्ट, अजय धामी, भूपेंद्र सिंह, गणेश बोरा, नारायण दत्त, हर सिंह, हंसी बिष्ट, महेश, शंकर आदि थे। 
विज्ञापन


दसवां दल गाला पड़ाव पहुंचा
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रा के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार दसवें दल के सदस्यों ने शुक्रवार को सिर्खा से गाला तक का सफर पूरा किया। 9वें दल के यात्री शुक्रवार को नाभीढांग पहुंच गए हैं। शनिवार को यह दल लिपुलेख दर्रा पार कर तिब्बत में प्रवेश करेगा। आठवें दल के सदस्य शुक्रवार को तिब्बत के डेरापुक में हैं और सातवें दल के सदस्य वापसी में तकलाकोट पहुंच गए हैं। सातवें दल के सदस्य शनिवार को लिपुलेख दर्रा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर अभी आठ दल और जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed