{"_id":"58b701254f1c1b687f831776","slug":"sirakot-temple-polythene-free-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीराकोट मंदिर को पॉलिथीन मुक्त बनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीराकोट मंदिर को पॉलिथीन मुक्त बनाएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Wed, 01 Mar 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट के सीराकोट मंदिर में सफाई अभियान चलाते आईटीबीपी के जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीबीपी की सातवीं वाहिनी के जवानों ने क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सीराकोट मलयनाथ मंदिर परिसर के दो किमी के दायरे में विशेष सफाई अभियान चलाया। आईटीबीपी ने पूरे मंदिर परिसर को पॉलिथीन से मुक्त करने का संकल्प लिया है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा और मंदिर में किसी भी प्रकार की पूजा सामग्री को पॉलिथीन की थैली में न लाने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी महेंद्र प्रताप के निर्देश पर वाहिनी के जवानों ने सफाई अभियान चलाया। सेनानी ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के तहत यह विशेष सफाई अभियान मुख्य पर्यटक स्थलों में चलाया जाएगा। मंदिर परिसर के आसपास बिखरी पॉलिथीन को नष्ट किया गया। अब सीराकोट के मलयनाथ मंदिर परिसर में पॉलिथीन नजर नहीं आएगी। आईटीबीपी इसके लिए व्यापक प्रयास करेगी। सफाई अभियान में वाहिनी के समस्त अधिकारी और जवान मौजूद थे।
विज्ञापन