फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sir, please get the bridge built, our lives will improve...

Pithoragarh News: साहब पुल बनवा दीजिए, हमारी जिंदगी संवर जाएगी...

Fri, 14 Feb 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 14 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sir, please get the bridge built, our lives will improve...
पिथौरागढ़। साहब पुल बनवा दीजिए, हमारी जिंदगी संवर जाएगी यह कहना है कि पांगला गांव के ग्रामीणों का। उन्हाेंने बताया कि बीते वर्ष आपदा में दो पुल बह गए थे, जिससे छात्र-छात्राएं के साथ उन्हें जान जोखिम में डालकर नालों का पार करना पड़ रहा है। कहा कि 2500 की आबादी खतरे के बीच आवाजाही करने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन

पांगला के ग्रामीण पूर्व प्रधान जनक बिष्ट के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम विनोद गोस्वामी को ज्ञापन दिया। बिष्ट ने बताया कि बीते वर्ष की आपदा में दो पुल बह गए थे। पांच महीने बाद भी पुलों का निर्माण नहीं हो सका है। ऐसे में लोग जान जोखिम में डालकर नालों को पार कर रहे है। कहा कि विद्यार्थी भी रोज खतरे के बीच नालों को पार कर स्कूल जा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। कहा कि उनकी सुरक्षा को देखते हुए जल्द पुलों का निर्माण होना चाहिए। कहा आपदाकाल में प्रभावितों को हरसंभव राहत पहुंचाने के दावे किए जाते हैं लेकिन बाद में सभी भुला दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed