फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Single window system started for making inner line permit

Pithoragarh News: इनर लाइन परमिट बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम शुरू

Mon, 27 May 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 27 May 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Single window system started for making inner line permit
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में इनर लाइन परमिट बनाने के लिए बनाए कक्ष का निरीक्षण करते एडीएम। संवाद
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के कक्ष संख्या 28 और 29 में बन रहे हैं परमिट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या को देखते हुए पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने जिला अस्पताल के कक्ष संख्या 28 और 29 में सिंगल विंडो सिस्टम के तहत इनर लाइन परमिट बनाना शुरू कर दिया है। इससे पर्यटकों को काफी सहूलियत मिल रही है।
आदि कैलाश यात्रा के शुरू होने के बाद पांच हजार से अधिक पर्यटक आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन कर चुके हैं। इनर लाइन परमिट बनाने के लिए पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पर्यटकों की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में इनर लाइन परमिट बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एडीएम डॉ. शिवकुमार बरनवाल ने बताया कि आदि कैलाश के दर्शन करने जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में इनर लाइन परमिट आवेदन की सुविधा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यह सुविधा पहले धारचूला में ही की जा रही थी। यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद यह सुविधा जिला चिकित्सालय में भी शुरू कर दी गई है। अब यात्रियों का इनर लाइन परमिट, मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र सिंगल विंडो सिस्टम के तहत आसानी से बन सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनर लाइन परमिट के लिए चाहिए ये दस्तावेज
- आधार कार्ड।
- ओपीडी स्लिप किसी भी सरकारी अस्पताल की।
- एफिडेविट।
- मेडिकल रिपोर्ट किसी भी सरकारी अस्पताल की।
- पुलिस सत्यापन की रिपोर्ट।
- स्वयं का एक फोटो।
- स्वयं और परिजनों का मोबाइल नंबर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed