फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Silence in Indian markets due to border closure

सीमा बंद होने से भारतीय बाजारों में सन्नाटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Silence in Indian markets due to border closure
अंतरराष्ट्रीय झूलापुल के बंद होने से भारतीय बाजारों में पसरा सन्नाटा संवाद - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल में 20 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा को 72 घंटों के लिए बंद किया गया है जिसके बाद भारतीय बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं नेपाली ग्राहकों के नहीं आने से भारतीय व्यापारी परेशान हैं।
विज्ञापन

धारचूला, बलुवाकोट, जौलजीबी के बाजार में शुक्रवार को सन्नाटा पसरा रहा। धारचूला के व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा और नेपाल रोड के व्यापारी खुशाल सिंह धामी ने बताया कि पुल बंद होने से शुक्रवार को पूरे दिन धारचूला-नेपाल रोड सहित दुकानों में सन्नाटा पसरा रहा जिससे व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

थापा ने बताया कि नेपाल रोड की 80 से अधिक दुकानों का व्यापार नेपाली ग्राहकों पर निर्भर रहता है। साथ ही नेपाल से आने वाले मौसमी फल और सब्जियां भी तीन दिन तक नहीं मिल पाएगी। जौलजीबी के व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू, व्यापारी हरीश ओझा और सुरेश भट्ट ने बताया कि जौलजीबी, बलुवाकोट में भी नेपाल के ग्राहक नहीं पहुंचने से व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर झूलाघाट कस्बे में भी झूलापुल बंद होने से भारत-नेपाल के बीच आवाजाही ठप रही। इसके चलते झूलाघाट बाजार में दिन भर सुनसानी छाई रही। तीन दिन तक झूलापुल बंद होने से अधिकतर व्यापारी गांवों को चले गए हैं। जो व्यापारी कस्बे में हैं वह खाली बैठे हैं। झूलाघाट का बाजार नेपाल से आने वाले ग्राहकों पर ही निर्भर है। यह स्थिति अगले दो दिनों तक बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed