{"_id":"6616c6c546aacd0c7d02c3f6","slug":"sick-woman-from-namik-village-taken-to-haldwani-by-heli-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-112189-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नामिक गांव से बीमार महिला को हेली से हल्द्वानी पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नामिक गांव से बीमार महिला को हेली से हल्द्वानी पहुंचाया
Wed, 10 Apr 2024 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 10 Apr 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी के दूरस्थ गांव बीमार महिला को ले जाने के लिए पहुंचा हेलीकाप्टर। स्रोत: जागरूक पाठक
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। विकासखंड मुनस्यारी के सबसे दूरस्थ क्षेत्र नामिक गांव से बीमार महिला को हेली के माध्यम से रेस्क्यू कर हल्द्वानी पहुंचाया गया। इसके लिए परिजनों ने विधायक और डीएम का आभार जताया है।
नामिक गांव निवासी विधवा महिला चम्पा देवी लंबे समय से बीमार थीं। बुधवार सुबह चम्पा देवी की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी। इस पर क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक हरीश धामी के प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल ने इसकी जानकारी विधायक हरीश धामी को दी। विधायक ने डीएम रीना जोशी से बात की। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत हेली की व्यवस्था कर नामिक गांव भेज दिया। हेली के माध्यम से चम्पा देवी को हायर सेंटर हल्द्वानी पहुंचाया गया। वहां महिला का इलाज चल रहा है।