{"_id":"671bd6e2f2b20fa61600dc2c","slug":"sick-teenager-taken-to-aiims-by-helicopter-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-119527-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बीमार किशोरी को हेलीकॉप्टर से पहुंचाया एम्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बीमार किशोरी को हेलीकॉप्टर से पहुंचाया एम्स
Fri, 25 Oct 2024 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बीमार किशोरी को हेलीकॉप्टर से उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स पहुंचाया गया। गंगोलीहाट के पोखरी निवासी अशोक कुमार जोशी की पुत्री सुहानी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने मस्तिष्क ज्वर की समस्या होने पर उसे हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। स्थिति खराब होने पर अशोक जोशी ने जिला प्रशासन से हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। डीएम विनोद गोस्वामी ने शासन स्तर पर वार्ता की। इसके बाद हेली से सुहानी को इलाज के लिए ऋषिकेश एम्स ले जाया गया। संवाद
विज्ञापन