फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shrubs grown suspension bridge

झूलापुल पर उगी झाड़ियां

Mon, 11 Jan 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नाचनी /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,नाचनी /पिथौरागढ़ Updated Mon, 11 Jan 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
Shrubs grown suspension bridge
नाचनी में रामगंगा पर बना पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों को जोड़ने वाला 46 साल पुराना झूलापुल जर्जर हो चुका है। इससे दोनों जिलों के दर्जनों गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। देखरेख की अभाव में पुल के पोल फट गए हैं और झाड़ियां उग गई हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1970 में रामगंगा पर बना झूलापुल लोक निर्माण विभाग डीडीहाट के अधीन है। रखरखाव के अभाव में झूलापुल के एक स्तंभ में बड़े-बड़े पेड़ उगने से दीवार में दरारें आ गई हैं। वहीं दूसरे स्तंभ में भी झाडियां उगने के साथ ही पुल की छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुल की सरिया जंक खा चुकी हैं, चादर गल गई हैं। पुल एक तरफ झुक गया है। सामाजिक कार्यकर्ता जगत सिंह कार्की ने तत्काल झूलापुल की मरम्मत करने की मांग की है। उधर, पीडब्ल्यूडी डीडीहाट के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी का कहना है कि पुल के क्षतिग्रस्त होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। तकनीशियन को टीम के साथ भेजा जाएगा, मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed