फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Show patient or save vehicle from challan

Pithoragarh News: मरीज दिखाएं या वाहन को चालान से बचाएं

Thu, 25 Jan 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 25 Jan 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Show patient or save vehicle from challan
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए लाने वाले तीमारदारों को पार्किंग के लिए स्थान नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल परिसर और गेट के बाहर की सड़क किनारे एंबुलेंस खड़ी रहती हैं। इस कारण तीमारदारों को वाहन पार्क करने के लिए स्थान नहीं मिल पाता है। ऐसे में कई बार तीमारदारों को अपने वाहन अस्पताल से करीब एक किमी दूर जाकर पार्क करने पड़ते हैं। इसके अलावा कई बार जल्दबाजी में वाहन को सड़क किनारे पार्क करने पर उनके वाहनों का चालान तक कर दिया जाता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना जिले के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। अस्पताल के पास पार्किंग की सुविधा नहीं होने से रोगियों और उनके तीमारदारों को वाहन पार्क करने में काफी दिक्कतें होती हैं। अस्पताल परिसर सुबह से ही वाहनों से पैक रहता है। अस्पताल के बाहर आठ से अधिक प्राइवेट एंबुलेंस खड़ी रहती हैं। यह स्थान प्राइवेट एंबुलेंस का स्थायी पार्किंग स्थल बना दिया गया है। इसके अलावा दोपहिया वाहनों की घंटाकरण तक कतार लगी रहती है। इस कारण अस्पताल में इलाज के लिए आए लोगों को वाहन पार्क करने के लिए जगह नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में वाहन ले जाने पर वहां तैनात सुरक्षा कर्मी रोक देता है। सड़क पर वाहन खड़ा करने पर पुलिस चालान कर देती है। ऐसे में लोगों के सामने यह समस्या आ जाती है कि मरीज को गाड़ी से उतारकर अस्पताल के भीतर ले जाएं या वाहन को चालान से बचाने के लिए करीब एक किमी दूर चंडाक रोड पर पार्क करने जाएं। लोगों का कहना है कि मरीजों को लाने-ले जाने के लिए जिला चिकित्सालय के सामने बनी पार्किंग को मरीजों के परिजनों की सेवा के लिए खोला जाना चाहिए। इस पार्किंग निर्माण के लिए लाखों की धनराशि खर्च की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इस संबंध में जल्द ही कार्यवाही की जाएगी। जिला अस्पताल के पास खड़ी एंबुलेंस को हटाया जाएगा। रोगियों और तीमारदारों को वाहन पार्क करने के लिए जगह मिले, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। - लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।

कोट
अस्पताल में पार्किंग नहीं होने से परेशानी होती है। रोगियों को वाहन से लाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। मरीजों और तीमारदारों को परेशानी न हो, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन भी जरूरी कदम उठाएगा। - जेएस नबियाल, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed