{"_id":"5ed235fa8ebc3e90a24a74c6","slug":"shops-to-open-in-pithoragarh-from-seven-to-two-in-the-morning194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में सुबह सात से दो बजे तक ही खुलेंगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में सुबह सात से दो बजे तक ही खुलेंगी दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक कर सुबह सात बजे से दो बजे तक दुकानें खोलने का निर्णय लिया। उन्होंने व्यापारियों से सामाजिक दूरी का पालन करने और दुकान में भीड़ को इकठ्ठा न होने देने की अपील की है। इस दौरान व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन भी दिया। शनिवार को डीएम को दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि कोविड-19 के कहर को देखते हुए दुकानें सुबह सात बजे से दो बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। बाजार में लगातार बढ़ रही भीड़ से संक्रमण का खतरा अधिक है, जिस कारण सुबह सात से शाम चार बजे तक दुकानें खोलने का निर्णय स्थगित कर दिया है। उन्होंने डीएम से पुलिस प्रशासन को जनता के बीच सामंजस्य बनाने के लिए निर्देशित करने की मांग की है। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, उपाध्यक्ष आशीष सौन, मंत्री दिनेश कापड़ी, सचिव संतोष बिष्ट सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
---:::: कनालीछीना में सुबह सात से एक बजे तक खुलेंगे दुकानें ::: कनालीछीना। कनालीछीना व्यापार मंडल ने कोविड-19 के मद्देनजर दुकानें सुबह सात बजे से एक बजे तक खोलने का निर्णय लिया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष जनक सिरौला का कहना है कि कनालीछीना के आसपास बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों से लोग बाजार में घूम रहे हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है। उन्होंने पुलिस से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने व्यापारियों से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दुकानों में लोगों की भीड़ न बढ़ाने की अपील की है।
विज्ञापन