फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shopkeeper was beaten to death for just 30 rupees

सिर्फ 30 रुपये के लिए दुकानदार को पीटकर मार डाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper was beaten to death for just 30 rupees
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में भर्ती घायल कलावती देवी। - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट तहसील के घोरपट्टा गांव में सिर्फ तीस रुपये के लेनदेन में दुकानदार की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। बीच बचाव में आई उसकी पत्नी को भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। राजस्व पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वह मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह 7:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि ननपापो गांव निवासी प्रह्लाद सिंह (50) पुत्र धनराज सिंह डीडीहाट से पांच किमी दूर घोरपट्टा में अपनी परचून की दुकान पर थे। उनकी पत्नी कलावती देवी भी वहां मौजूद थी। कुछ ही देर में अटल गांव निवासी सोबन राम पहुंच गया। उसकी प्रह्लाद सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात आगे बढ़ी तो मारपीट होने लगी। आरोप है कि सोबन राम ने लाठी से प्रह्लाद सिंह को पीटना शुरू कर दिया। प्रह्लाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उन्हें बचाने के लिए आई कलावती देवी पर भी सोबन राम ने डंडे बरसा दिए। कलावती देवी के सिर, पीठ और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। दिनदहाड़े वारदात से गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घायल कलावती देवी को डीडीहाट अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राजस्व उप निरीक्षक राहुल सिंह परिहार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विवाद के कारणों की जांच की जा रही है। डीडीहाट पुलिस के अनुसार आरोपी सोबन राम को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में आरोपी सोबन राम ने बताया कि प्रह्लाद सिंह ने उसके 30 रुपये देने थे इसलिए हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है। प्रह्लाद की एक बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी सोबन राम को हिरासत में ले लिया है। घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। राजस्व पुलिस को गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
-भगत सिंह फोनिया, एसडीएम डीडीहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed