{"_id":"5a2d66844f1c1b79548c2981","slug":"shooting-of-sandeep-and-pinky-runar-in-gana-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैना गांव में ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैना गांव में ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट के गैना गांव में फिल्म की शूटिंग देखने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैना गांव में देवेंद्र चंद के मकान में रविवार को भी ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग जारी रही। दो दिनों से चल रही इस शूटिंग के दौरान इतनी कड़ी सुरक्षा की गई है कि लोग अब तक नजदीक से अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को नहीं देख पाए हैं। उत्सुकतावश लोग रविवार को भी देवेंद्र चंद के मकान से कुछ दूरी पर बैठे रहे।
विज्ञापन
फिल्म की कहानी के अनुसार संदीप और पिंकी भागकर देवेंद्र चंद के इसी मकान में छिपते हैं। यह घर फिल्म की कथा के अनुसार उनके दोस्त मुन्ना का है। बताया गया कि सोमवार से फिल्म की शूटिंग पिथौरागढ़ नगर में जीआईसी रोड के कुछ हिस्सों में होगी। फिल्म की पूरी टीम शनिवार को गैना गांव में रुकी रही। सिर्फ अभिनेता और अभिनेत्री रात में पिथौरागढ़ के होटल में लौट गए थे। यह दोनों रविवार की सुबह करीब सात बजे गैना गांव पहुंचे। गैना गांव में शूटिंग के दौरान थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
दोपहर बाद एसडीएम एसके पांडे भी व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। फिल्म की शूटिंग के दौरान सुरक्षा का कड़ा प्रबंध है। मुख्य शूटिंग को देख पाना आम लोगों के लिए संभव नहीं हो रहा है। पिथौरागढ़ नगर में शूटिंग के बाद टीम एक बार फिर झूलाघाट पहुंचेगी। 25 दिसंबर तक शूटिंग जारी रहेगी। संदीप और पिंकी के नेपाल की तरफ फरार होने का दृश्य अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर फिल्माया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, आम लोग इस क्षेत्र में फिल्म की शूटिंग होने से काफी खुश हैं। उनका कहना है कि फिल्म से पिथौरागढ़ और झूलाघाट को नई पहचान मिलेगी। सामाजिक कार्यकर्ता विप्लव भट्ट ने कहा कि यह क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है और लोगों को फिल्म शूटिंग के दौरान सहयोग करना चाहिए। पिथौरागढ़ होटल एसोसिएशन के सचिव राकेश देवलाल ने कहा कि पिथौरागढ़ में भविष्य में नई फिल्मों की शूटिंग के द्वार खुल जाएंगे। इससे पर्यटन और होटल व्यवसाय बढ़ेगा।