फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shooter Came For Hunting

आदमखोर को मारने कनालीछीना पहुंचे शिकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Shooter Came For Hunting
Shooter Came For Hunting
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। ग्राम सभा कापड़ीगांव के बजेता गांव में आदमखोर तेंदुए को मारने के लिए दो शिकारी क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। उन्होंने यहां पहुंचकर तेंदुए को मारने के लिए रणनीति बनाई। बीते दिनों तेंदुए ने बजेता गांव में एक महिला को मार डाला था।
विज्ञापन

रविवार को मुरादाबाद के शिकारी राजीव सोलोमन और नदीम खान पिथौरागढ़ पहुंचे। उन्होंने पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में वन विभाग के अधिकारियों से घटना और क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद वह देर शाम को कनालीछीना के लिए रवाना हो गए। कनालीछीना पहुंचकर उन्होंने बजेता के ग्रामीणों से 18 फरवरी को हुई घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। घटना स्थल वाले क्षेत्र के साथ अन्य क्षेत्रों का भी मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ नवीन चंद्र पंत ने बताया कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। शिकारी की रेंज में आते ही तेंदुए को मार दिया दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से तेंदुए के न मारे जाने तक अकेले बाहर न जाने की अपील की है।

सुवालेक में तेंदुए ने बकरी मारी
देवलथल (पिथौरागढ़)। देवलथल के सुवालेक में भी तेंदुए का आतंक बना हुआ है। रविवार को तेंदुए ने आबादी के निकट पहुंचकर एक बकरी को मार डाला। कुछ समय पूर्व तेंदुए ने तहसील के दो अलग-अलग गांवों में दो महिलाओं को अपना निवाला बना लिया था। इससे लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed