फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shilpat broke before the inauguration

उद्घाटन होने से पहले ही तोड़ दिया शिलापट

Wed, 28 Mar 2018 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना Updated Wed, 28 Mar 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
Shilpat broke before the inauguration
कनालीछीना ब्लाक कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला

80 लाख रुपये की लागत से बने विकास भवन का शिलापट किसी ने उद्घाटन से पहले ही क्षतिग्रस्त कर दिया। विधायक के हस्तक्षेप के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से खफा भाजपाइयों ने बुधवार को विकासखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया।

विज्ञापन


ग्रामीण विकास विभाग ने विकासखंड कार्यालय परिसर में 80 लाख रुपये की लागत से विकास भवन का निर्माण किया था। इसका लोकार्पण 14 नवंबर 2017 को जौलजीबी के मेले में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया था। 27 मार्च को भवन में शिलापट लगाया गया। सुबह 11 बजे भवन का विधिवत उद्घाटन होना था, लेकिन इसी बीच किसी ने शिलापट तोड़ दिया। शिलापट तोड़ने की सूचना विधायक विशन सिंह चुफाल ने मुख्यमंत्री, डीएम, एसपी, सीडीओ को दी और शिलापट तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विधायक के हस्तक्षेप के बाद मंगलवार को ही खंड विकास अधिकारी गंगा सिंह बिष्ट ने थाने में मातोली निवासी कुशल कन्याल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर भाजपा जिला महामंत्री महिमन कन्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर में धरना दिया। धरने पर भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश पांडे, विधायक प्रतिनिधि रवींद्र दिगारी, हिमांशु ओझा, भाष्कर कापड़ी, नवीन पांडे आदि बैठे। उधर, थानाध्यक्ष महेश कांडपाल का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगह छापे मारे हैं। आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed