फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shift to families of Tanga, Galla in school buildings in Serra

टांगा और गैला के परिवारों को सेरा के स्कूल भवनों में किया शिफ्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Shift to families of Tanga, Galla in school buildings in Serra
सेरा स्कूल भवन में शिफ्ट किए गए टांगा गांव के आपदा पीड़ित परिवारों के सदस्य। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। भूस्खलन के कारण खतरे की जद में आए टांगा और गैला गांवों के आपदा प्रभावित परिवारों को उच्चतर माध्यमिक स्कूल एवं प्राथमिक स्कूल सेरा में शिफ्ट कर दिया है। 38 लोग इन भवनों में रह रहे हैं। इसके अतिरिक्त अन्य आपदा प्रभावितों को मंडी भवन सेरा में अस्थायी तौर पर विस्थापित करने के लिए टेंट लगाए गए हैं।
विज्ञापन

धारचूला के एसडीएम एके शुक्ला ने बताया कि इन परिवारों की देखरेख एवं जरूरतों की व्यवस्थाओं के लिए विभागों को जिम्मेदारियां दी हैं, जिसमें ग्रामीण निर्माण विभाग डीडीहाट के माध्यम से भवन में पाटेशन कार्य के साथ ही महिला और पुरुषों के लिए पांच-पांच अस्थायी शौचालय, चार अस्थायी स्नानागर तैयार किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त इन भवनों में छह पंखे भी लगाए जा रहे हैं। भवन के आगे के मैदान को समतलीकरण करने के अतिरिक्त एक किचन शेड भी बनाया जा रहा है। उप जिलाधिकारी ने ग्रामीण निर्माण विभाग को काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त मंडी भवन में बिजली कनेक्शन भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जल संस्थान को भवन में पेयजल व्यवस्था के लिए 500-500 लीटर की चार टंकियां रखने के निर्देश दिए हैं। उप जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, धारचूला को भवनों में कीट नाशक दवा का छिड़काव की व्यवस्था कराने के साथ ही साफ-सफाई के लिए चार स्वच्छकों की भी तैनाती के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन, संपर्क मार्ग, पुलिया और मार्ग तत्काल बहाल करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलबे में दबे लोगों की दिन भर जारी रही तलाश
मदकोट। टांगा गांव में 19 जुलाई की रात आई भीषण आपदा में लापता 11 लोगों में से नौ लोगों के शव मिल चुके हैं। अभी दो लोगों की तलाश जारी है। लापता लोगों का पता लगाने के लिए शुक्रवार को एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आईटीबीपी के जवानों ने दिन भर ढूंढ़खोज जारी रखी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। टांगा गांव में जीत राम पुत्र हुड़किया राम, पार्वती देवी पत्नी जीत राम, रोशन कुमार पुत्र जीत राम, माधो सिंह पुत्र चंद्र सिंह, तुलसी देवी पत्नी माधो सिंह, गणेश सिंह पुत्र माधो सिंह, हीरा देवी पत्नी गणेश सिंह, दिव्यांशु पुत्र गणेश सिंह, लक्की पुत्री गणेश सिंह, कुसुमा देवी पत्नी भीम सिंह, प्रतिमा देवी पत्नी खुशाल सिंह लापता हो गए थे। लापता लोगों में से नौ लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि जीत राम और पार्वती देवी अभी तक लापता हैं। प्रशासन ने अभी लापता लोगों की तलाश जारी रखने की बात कही है।

टांगा गांव के आपदा प्रभावितों को सेरा स्कूल में शिफ्ट कर दिया है। संवाद न्यूज एजेंसी

टांगा गांव के आपदा प्रभावितों को सेरा स्कूल में शिफ्ट कर दिया है। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed