फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shaurya Diwas will be celebrated with great pomp in Pithoragarh

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में धूमधाम से मनाया जाएगा शौर्य दिवस

Thu, 11 Jul 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 11 Jul 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Shaurya Diwas will be celebrated with great pomp in Pithoragarh
पिथौरागढ़। 26 जुलाई को शौर्य दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर डीएम ने अधिकारियाें के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कारगिल दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम रीना जोशी ने कहा कि शौर्य दिवस के अवसर पर तहसील स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें पूर्व सैनिक, सैनिक आश्रितों और परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल करम सिंह बिष्ट को कार्यक्रम को भव्य बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने जिला शिक्षा अधिकारी को शौर्य दिवस पर प्रभात फेरी निकालने, निबंध, पेंटिंग प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए। सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सूबेदार मेजर बलवंत सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष कारगिल दिवस पर सुबह 9:30 बजे से बैंड धुन के साथ मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा। बैठक में एडीएम डॉ. शिव कुमार बरनाल, सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की समस्या का करें समाधान
पिथौरागढ़। डीएम रीना जोशी ने जिला सैनिक परिषद त्रैमासिक बैठक ली। उन्होंने एवं शहीदों के नाम पर विभिन्न स्थलों का नाम करने को लेकर चर्चा की गई। डीएम ने ब्लॉक स्तर पर प्राप्त शिकायतों का समिति के संज्ञान में लाकर समाधान करने के निर्देश दिए। शहीद सैनिकों के परिजनों के जो भी प्रस्ताव मिले हैं। उन्हें संबंधित विभाग से समन्वय बनाते हुए निस्तारण करने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed