फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shamsher Satyal in Pithauragarh

सीमांत जिले के प्रत्येक विकासखंड शिविर लगाकर होगा मजदूरों का पंजीकरण- सत्याल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shamsher Satyal in Pithauragarh
शमशेर सत्याल कर्मकार बोर्ड अध्यक्ष। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सत्याल ने श्रम विभाग में भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार बोर्ड के कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि जिले में आठ फरवरी तक कुल 20803 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया है। इन श्रमिकों को 6085 टूल किट, 6085 सिलाई मशीन किट, 1200 सेनेटरी नैपकिन, 252 सोलर लालटेन, 300 कंबल, 252 छाते बांटे गए हैं। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से विवाह के बाद आर्थिक सहायता 251, मृत्यु पर आर्थिक सहायता 33, प्रसूति सुविधा आर्थिक सहायता 24, शिक्षा छात्रवृत्ति 3770 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को प्रदान की गई। इसमें कुल 3.50 करोड़ रुपये खर्च हुए। इस उपलब्धि पर अध्यक्ष ने संतोष जताया। उन्होंने कहा कि मार्च में जिले के सभी विकासखंडों में पंजीकरण एवं लाभ वितरण शिविर लगेंगे। इनमें पंजीकरण की प्रक्रिया को गति देकर 40000 तक श्रमिकों के पंजीकरण का लक्ष्य रहेगा। पंजीकृत श्रमिकों के आश्रितों को उद्यमिता विकास कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। इसके लिए विभिन्न रोजगारपरक कार्यक्रम जैसे सिलाई कढ़ाई, ब्यूटीशियन, कालीन बुनाई, मशरूम उत्पादन, रिंगाल से बने उत्पादों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह लुंठी, महिमन कन्याल, राजेंद्र भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed