फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shailesh Matiani Award Damayanti Chand

Pithoragarh News: अध्यापन से इतर भी किए काम, मिलेगा शैलेश मटियानी इनाम

Fri, 03 Mar 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 03 Mar 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Shailesh Matiani Award Damayanti Chand
पिथौरागढ़। शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए चयनित आठगांव शिलिंग के बुंगा निवासी दमयंती चंद ने अध्यापन से इतर भी कई काम किए हैं। उन्होंने न केवल गरीब बच्चों की मदद की बल्कि उनके परिवार वालों की भी सहायता की है।
विज्ञापन


अटल उत्कृष्ट राइंका बड़ाबे में 14 वर्ष से तैनात शिक्षिका दमयंती चंद ने विद्यालय में बालिकाओं के लिए शौचालय बनाया, चहारदीवारी का निर्माण कराया। अपने संसाधनों से पुस्तकालय के लिए पुस्तकें उपलब्ध कराईं। वह गरीब बच्चों को न केवल पाठ्य सामग्री मुहैया करातीं हैं बल्कि उन्हें स्कूल ड्रेस (स्वेटर, जूते, मोजे आदि) भी देतीं हैं। निर्धन बच्चों के घर में कोई समस्या होने पर वह उनके परिवार वालों की आर्थिक मदद भी करतीं हैं।
विज्ञापन


उनका मानना है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। बालिकाओं को हर हाल में पढ़ाया जाना चाहिए। चंद ने बताया कि उनका मायका अस्कोट में हैं। बचपन में ही पिता के निधन के बाद मां रेवती पाल ने उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। केंद्र सरकार की नौकरी में तैनात भाई प्रेम पाल समेत चारों भाइयों ने पढ़ाई में हर संभव उनकी मदद मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नारायण नगर से 12वीं और स्नातक किया। शादी के बाद ससुर शेरी चंद और पति विक्रम चंद ने उन्हें बीटीसी कराई। बताया कि उनकी बेटी नमिता ने बीटेक किया है और वह भी विद्यालय में बच्चों की मदद के लिए सहयोग करती है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय परिजनों, स्कूल स्टाफ और क्षेत्र के लोगों को दिया।



निर्धन परिवारों के बच्चों के कपड़े भी धोतीं थीं दमयंती
पिथौरागढ़। दमयंती चंद प्राथमिक विद्यालय सिमलकोट में 14 वर्ष तक रहींं। वहां उन्होंने निर्धन बच्चों के सिर से जुएं तक निकाले। वह गंदे कपड़े पहनकर स्कूल आने वाले निर्धन परिवारों के बच्चों के कपड़े भी धोतीं थीं और अपने बच्चों के साफ सुथरे कपड़े उन्हें पहनातीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed