{"_id":"5bc61a06bdec2269424bfde2","slug":"shaheed-hmmm","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद हिमवीरों की जांबाजी को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद हिमवीरों की जांबाजी को किया नमन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर बच्चों को जानकारी देते आईटीबीपी अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस स्मृति दिवस पर 14वीं वाहिनी आईटीबीपी ने शहीद लक्ष्मी दत्त और मंगल सिंह के बलिदान को याद करते हुए मुनस्यारी में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान दोनों शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
आदर्श राइंका मदकोट और राइंका मुनस्यारी में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि शहीद लक्ष्मी दत्त आदर्श राइंका मदकोट से शिक्षा ग्रहण करने के बाद दो अप्रैल 1990 को बल में भर्ती हुए। 28 फरवरी 1998 को लोकसभा चुनाव के दौरान पलामू क्षेत्र, झारखंड में नक्सलियों द्वारा लगाई गई आईईडी ब्लास्ट से वीरगति को प्राप्त हुए।
विज्ञापन
मंगल सिंह राइंका मुनस्यारी से शिक्षा ग्रहण कर 1989 में बल में भर्ती हुए। 16 जुलाई 1995 को नकोदर पंजाब में बैंक सुरक्षा ड्यूटी के दौरान आतंकवादियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। बल के निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देश भक्ति की भावना को जागृत करना और शहीदों के बलिदान को याद करना है। इस दौरान सहायक उप निरीक्षक उमेश चंद्र जोशी, स्कूलों के शिक्षक, जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन