{"_id":"5c76d431bdec2211b7060a58","slug":"shaareerik-dakshata-pareeksha-mein-211-purush-aur-23-mahilaen-shaamil-theen","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए 211 पुरुष एवं 23 महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए 211 पुरुष एवं 23 महिलाएं
Wed, 27 Feb 2019 11:47 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
आबकारी और प्रवर्तन की भर्ती में शारीरिक परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी सिपाही और प्रवर्तन सिपाही पदों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में शुरू हुई। पहले दिन 211 पुरुष एवं 23 महिलाओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षण में हिस्सा लिया।
उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा आबकारी सिपाही तथा प्रवर्तन सिपाही पदों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में शुरू हुई। पहले दिन परिवहन विभाग के अंतर्गत प्रवर्तन सिपाही की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित हुई। पंजीकृत कुल 500 अभ्यर्थियों में से 211 पुरुष एवं 23 महिलाएं भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुईं जबकि 266 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शारीरिक दक्षता परीक्षण के अंतर्गत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र सत्यापन के उपरांत की सीने की माप, ऊंचाई की माप, शारीरिक वजन, सीना माप, चिन अप, रस्सीकूद, महिलाओं के लिए 400 मी. दौड़ आयोजित की गई।
महिला अभ्यर्थियों के शारीरिक परीक्षण के समस्त इवेंट कराये गये जिसमें कुल उपस्थित 23 अभ्यर्थियों मेें से मात्र छह महिलाएं ही शारीरिक दक्षता परीक्षण में सफल हो गयी। मौसम खराब होने के कारण पुरुष अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता के सभी इवेंट पूर्ण नहीं हो पाए। जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार प्रर्वतन सिपाही के छूटे हुए इवेंट आठ मार्च 2019 को संपन्न किए जाएंगे।
विज्ञापन
भर्ती के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आरडी पालीवाल को नोडल अधिकारी और उप जिलाधिकारी सदर संतोष कुमार पांडेय को मजिस्ट्रेट, जिला शिक्षा अधिकारी शौकत अली को पर्यवेक्षक एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी को केंद्र अधीक्षक, आपत्ति व निस्तारण समिति में सीओ राजन सिंह रौतेला, कै.देवी चंद अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ नामित किया गया है। 28 मार्च 2019 को प्रवर्तन सिपाही एवं आबकारी सिपाही के पदों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। पिथौरागढ़ से इस भर्ती में आबकारी सिपाही के पदों के लिए कुल 2476 एवं प्रवर्तन सिपाही के लिए 1534 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।