फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sewer lines will also be laid in villages adjoining the urban area, water will be transported from house to house.

नगरीय क्षेत्र से लगे गांवों में भी बिछेगी सीवर लाइन, हर घर तक पानी भी पहुंचाया जाएगा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
Sewer lines will also be laid in villages adjoining the urban area, water will be transported from house to house.
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। नगर पालिका सभागार में नगर से लगे गांवों में आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान नगर से लगे गांवों में नई सीवर लाइनों को बिछाने और भगौलिक स्थिति को देखते हुए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए प्रत्येक घर को सीवर लाइन से जोड़ने का प्रस्ताव पास किया गया। शनिवार को हुई बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न स्थानों में जल निगम एवं जल संस्थान ने पेयजल आपूर्ति के लिए पेयजल टैंक बनाए गए हैं। जिनकी क्षमता वर्तमान आबादी हिसाब से काफी कम है। पानी के टैंक भी जीर्णशीर्ण अवस्था में हैं। हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वर्तमान आबादी के हिसाब से नये पेयजल टैंकों का निर्माण करने और नई पेयजल लाइन बिछाई जानी है। जिसके लिए नगर क्षेत्र से लगे गांवों को भी चयनित किया गया है। घाट पेयजल योजना काफी पुरानी है और वर्तमान आबादी के हिसाब कम क्षमता की है। क्षमता के अनुरूप आधुनिक तकनीकि से पेयजल योजना बनाए जाने के लिए प्रस्ताव में शामिल की जाए। साथ ही नगर में बिछाई गई पेयजल योजनाएं काफी पुरानी और जीर्णशीर्ण हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक तरीके से नये पोल एव नई विद्युत लाइन बिछाई जाए। इस मौके पर ईई विद्युत वितरण खंड ने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए सोलर प्लांट को इस योजना में शामिल करने का सुझाव दिया। बैठक का संचालन ईओ मनोज दास ने किया। अवर अभियंता उमेश चंद्र अवस्थी, मानचित्राकार नंदा बल्लभ पांडेय, पूरन सिंह खड़ायत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed