फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sewer and water supply problems will be solved in Pithoragarh

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में दूर होगी सीवर और पानी सप्लाई की समस्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Sewer and water supply problems will be solved in Pithoragarh
पिथौरागढ़ नगर के सीवर सिस्टम और वाटर सप्लाई को बनाई जा रही डीपीआर को लेकर बैठक करती डीएम। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) की ओर से नगर के सीवर सिस्टम और पानी की सप्लाई के लिए 860 करोड़ की डीपीआर बनाई जा रही है। इसके बनने के बाद नगर में पानी और सीवर की समस्या से निजात मिल जाएगी। डीएम रीना जोशी ने मंगलवार को वीसी कक्ष से ऑनलाइन जुड़कर यूयूएसडीए के अधिकारियों को डीपीआर को जलसंस्थान और पेयजल निगम के साथ साझा करने के निर्देश दिए ताकि डीपीआर में छूटे क्षेत्रों को भी शामिल किया जा सके।
विज्ञापन

नगर का सीवर सिस्टम दुरुस्त न होने और पेयजल संकट के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए यूयूएसडीए की ओर से डीपीआर बनाई जा रही है। मंगलवार को डीएम ने यूयूएसडीए के अधिकारियों को सीवर सिस्टम और वाटर सप्लाई के लिए तैयार की डीपीआर को जल संस्थान, पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ साझा करने को कहा जिससे इन विभागों के अधिकारी डीपीआर को बारीकी से देखकर नगर के छूटे हिस्से को भी इसमें शामिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने 21 जनवरी को पिथौरागढ़ के सीवर सिस्टम और वाटर सप्लाई सिस्टम की डीपीआर का पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुतीकरण करने को कहा। यूयूएसडीए के अधिकारियों ने बताया कि नगर के सीवर सिस्टम और पेयजल सप्लाई के लिए अलग-अलग डीपीआर तैयार की जा रही है। वाटर सप्लाई की डीपीआर अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल सप्लाई का कार्य जून से शुरू कर दिया जाएगा। सीवर सिस्टम और पेयजल सप्लाई की डीपीआर 430-430 करोड़ की है। बैठक में एसडीएम अनुराग आर्या, एई जल संस्थान सुरेश चंद्र जोशी, प्रभारी ईओ एनबी पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed