फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Severe cold in high Himalayan villages

Pithoragarh News: उच्च हिमालयी गांवों में पड़ रही कड़ाके की ठंड

Sun, 26 May 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 26 May 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Severe cold in high Himalayan villages
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत की निचली घाटी में जहां लोग गर्मी से बेहाल हैं वहीं दारमा और व्यास घाटी के गांवों में ग्रामीणों के साथ ही आदि कैलाश और पंचाचूली ग्लेशियर आने वाले यात्रियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए ग्रामीण और यात्रियों को गर्म कपड़े, जैकेट पहनने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

दारमा घाटी के 14 गांव और व्यास के सात गांव 10,500 से 15,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित हैं। इन जगहों पर तापमान सुबह के समय माइनस 2-3 डिग्री रह रहा है। दिन के समय तापमान बढ़कर पांच-छह डिग्री और रात को माइनस 8 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।
विज्ञापन

दारमा घाटी में पंचाचूली ग्लेशियर को देखने के लिए पर्यटक बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं। इससे होम स्टे संचालक, वाहन चालक भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। होम स्टे संचालक जमन दताल, भूपेश दताल, पानू दताल, महेश दताल, मनोज दताल ने बताया कि इस सीजन में अब तक चार हजार से अधिक पर्यटक पंचाचूली के दर्शन कर वापस जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता से भरत अग्रवाल के नेतृत्व में आए 33 लोगों की टीम ने दारमा घाटी के प्राकृतिक सौंदर्य की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि वह वापस कोलकाता पहुंच कर अन्य साथियों और रिश्तेदारों को भी पंचाचूली दर्शन के लिए प्रोत्साहित करेंगे। संवाद

बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना
पिथौरागढ़। रविवार को सुबह धूप रही। दोपहर बाद आसमान में बादल घिर आए। शाम पांच बजे मुवानी घाटी क्षेत्र, गंगोलीहाट, डीडीहाट, धारचूला आदि स्थानों पर तेज बारिश हुई। जिला मुख्यालय सहित अन्य हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। सीमांत जिले में मौसम के करवट बदलने और हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों की गर्मी से निजात मिली। ठंडी हवाएं चलने और बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed