{"_id":"6a56701cc288f61d1309ba64","slug":"seven-posts-for-female-teachers-vacant-parents-outraged-pithoragarh-news-c-229-1-shld1019-141706-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: शिक्षिकाओं के सात पद रिक्त, अभिभावकों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: शिक्षिकाओं के सात पद रिक्त, अभिभावकों में आक्रोश
Tue, 14 Jul 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज काकड़ में शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें अभिभावकों ने विद्यालय में लंबे समय से विज्ञान एवं कला वर्ग के कई विषयों के अध्यापकों के पद रिक्त होने पर गहरी नाराजगी जताई।
अभिभावक संघ अध्यक्ष अध्यक्ष पूजा अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय में वर्षों से विज्ञान वर्ग में भौतिक विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान तथा रसायन विज्ञान की शिक्षिकाओं के पद रिक्त हैं जबकि कला वर्ग में भूगोल, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी विषय के शिक्षिकाओं के पद भी रिक्त हैं।
अध्यक्ष ने कहा कि विद्यालय में वर्तमान में करीब 150 छात्राएं अध्ययनरत हैं, शिक्षिकाओं की कमी से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों ने छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए रिक्त पदों पर शीघ्र शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की है। आक्रोशित अभिभावकों ने जल्द रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक के बाद शिक्षकों की मांग को लेकर अभिभावक संघ ने शिक्षाधिकारियों को ज्ञापन भेजा। इस दौरान हेमा देवी, निर्मला चौधरी, ममता देवी, बिमला जोशी, कल्याण सिंह, उमा देवी, केशवी देवी आदि थे।