फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Seven injured when a vehicle coming from Gunji to Dharchula went out of control and overturned on the road

Road Accident: गुंजी से धारचूला आ रहा यात्री वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, सात घायल

Wed, 30 Jul 2025 04:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 30 Jul 2025 04:45 PM IST
सार

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में गुंजी से धारचूला की ओर आ रहा एक यात्री वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में लगभग सात लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Seven injured when a vehicle coming from Gunji to Dharchula went out of control and overturned on the road
Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर गुंजी से धारचूला की ओर आ रहा एक यात्री वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में सात लोग घायल हो गए। दो को गंभीर चोटें आई हैं।

बुधवार को गुंजी से धारचूला आ रहा एक कैंपर वाहन बुंदी गांव के पास तीव्र मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से सड़क पर ही पलट गया। दुर्घटना में चालक सहित वाहन में सवार सभी सात यात्री चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही लामारी पोस्ट से एसएसबी जवान और बुंदी के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बुंदी निवासी हरीश रायपा ने बताया कि वाहन में सवार पूजा और शंकर सिंह को अधिक चोटें आई हैं। अन्य सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन

सभी घायलों का एसएसबी और सेना के चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज किया। स्थानीय लोगों ने घायलों को धारचूला लाने के लिए प्रशासन से हेलिकॉप्टर भेजने की मांग की है। धारचूला के एसडीएम जीतेंद्र वर्मा का कहना है कि मौसम ठीक होने पर हेलिकॉप्टर भेजा जाएगा। यदि मौसम ने साथ नहीं दिया तो सेना की एंबुलेंस से घायलों को धारचूला संयुक्त अस्पताल लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed