{"_id":"66a91794895fb41be30aa17b","slug":"seven-families-in-danger-due-to-landslide-in-chami-bhainskot-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-116118-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भूस्खलन से चामी भैंसकोट में सात परिवार खतरे की जद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भूस्खलन से चामी भैंसकोट में सात परिवार खतरे की जद में
विज्ञापन
भूस्खलन से खतरे की जद में आया चामी भैंसकोट गांव। स्रोत: ग्रामीण
नाचनी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में सोमवार रात को मूसलाधार बारिश के साथ ही बिजली गिरी। चामी भैंसकोट गांव में पहाड़ी से भारी भूस्खलन के चलते सात परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। उपजाऊ भूमि भी मलबे से पट गई।
चामी भैंसकोट के पूर्व प्रधान जीवन सिंह शाही और सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह शाही ने बताया कि गांव के ठीक ऊपर 300 मीटर ऊंचाई से भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से मोहन सिंह, हीरा सिंह, राजेंद्र सिंह, केशर सिंह, भवान सिंह, लछम सिंह, हरीश सिंह के मकान खतरे की जद में आ गए हैं।
कई किसानों की डेढ़ हेक्टेयर उपजाऊ नाप भूमि भी भूस्खलन की चपेट में आ गई है। सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक अजंता दुग्ताल ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन
वहीं हरड़िया के नया बस्ती में मलबा और बोल्डर गिरने से सड़क पर यातायात 13 घंटे बंद रहा और मंगलवार को 11 बजे खुला। हरड़िया नाले से भारी मलबा रामगंगा में गिर गया। लोनिवि के अवर अभियंता कृष्णा पिपलिया ने बताया कि नया बस्ती में पहाड़ी से जबरदस्त भूस्खलन और बोल्डरों का गिरना जारी है। बमुश्किल पहाड़ी से गिरते मलबे और पत्थरों के बीच वाहनों को निकाला जा रहा है। संवाद