सेरा, खड़कोट में फिर दिखने लगे तेंदुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेरा और खड़कोट मोहल्ले में फिर से तेंदुआ दिखने लगा है। बृहस्पतिवार सुबह नगरपालिका के एक कर्मचारी का कहना है कि उसे खड़कोट में एक खेत में सुबह 5 बजे दो तेंदुए दिखाई दिए। कर्मचारी प्रकाश वाल्मीकि ने मोहल्ले में ही एक घर में जाकर शरण ली। बाद में मोहल्ले के लोग मशाल जलाकर मौके पर पहुंचे तो वहां कुछ नहीं मिला। इससे सेरा और खड़कोट में दहशत है। लोग शाम के समय घर से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। इसी मोहल्ले से पिछले दिनों दो शावक और दो वयस्क तेंदुए पकड़े जा चुके हैं।
मोहल्ले के लोगों में चर्चा है कि वन विभाग ने पकड़े गए तेंदुए आसपास के जंगलों में छोड़ दिए हैं। इस कारण वह आसानी से फिर आबादी में पहुंच रहे हैं। लोग आशंकित हैं कि कहीं तेंदुए बड़ी वारदात को अंजाम न दे दे। उधर, चंडाक रोड पर अक्सर तेंदुआ नजर आ रहा है। कभी जोड़े में और कभी अकेले यह तेंदुए इलाके में मंडराते रहते हैं। लोगों की मांग है कि तेंदुओं को पकड़ने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं और उनको पकड़ने के बाद सीधे चिड़ियाघर ले जाया जाए।