फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Seouo blasts the statue of the state government

सीयूमो ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

Sun, 11 Mar 2018 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 11 Mar 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
Seouo blasts the statue of the state government
सीवरयुक्त पानी की सप्लाई मामले में कार्रवाई न होने पर सीयूमो ने फूंका सरकार का पुतला - फोटो : अमर उजाला

शहर के लोगों को सीवरेज का पानी पिलाने के मामले में सीमांत यूथ मोर्चा (सीयूमो) के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने इस मामले में जल संस्थान के अधिकारियों और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पूरे जिले में आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


सीयूमो के प्रदेश सचिव राकेश वर्मा के नेतृत्व में रविवार को सिमलगैर बाजार में एकत्र कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कहा कि कई महीने तक शहर के लोगों को सीवरयुक्त पानी की सप्लाई की गई, लेकिन मामला प्रकाश में आने के एक महीने बाद भी जल संस्थान के अधिकारियों और जलस्रोत में सीवरेज डालने वाले एमईएस के ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इन दिनों एक बार फिर गंदे पानी की सप्लाई होने लगी है। संगठन के प्रदेश सचिव वर्मा ने कहा कि तीन दिन के भीतर जल संस्थान के अधिकारियों और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो जल संस्थान कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सीयूमो के डीडीहाट प्रभारी नरेंद्र ग्वाल ने कहा कि इसके खिलाफ धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी में आंदोलन चलाया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में गौतम लोहनी, नीरज दरियाल, प्रमोद, मुशर्रफ खान, शहबाज खान, अरमान खान, नवीन शर्मा, इमरान अली आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed