फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sensation due to murder of elderly woman in Pithoragarh

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी

Sun, 26 Nov 2023 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 26 Nov 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Sensation due to murder of elderly woman in Pithoragarh
माधवी देवी फाइल फोटो

विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के वड्डा क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर महिला की हत्या की गई है। महिला कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली से पिथौरागढ़ आई थी। किन कारणों से महिला की हत्या की गई फिलहाल इन कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वड्डा क्षेत्र के सुवाकोट गांव निवासी माधवी चिलकोटी (65) पत्नी स्व. रमेश चंद्र परिवार के साथ दिल्ली में रहती थीं। कुछ दिन पूर्व ही वह अपने घर आई थीं। बताया जा रहा है कि उनके दोमंजिला मकान के कमरों में कुछ मजदूर किराये पर रहते हैं। माधवी देवी दूसरी मंजिल पर रहती थीं। रविवार सुबह जब काम करने वाली महिला वहां पहुंची तो माधवी देवी का दरवाजा टूटा हुआ था।
विज्ञापन

महिला ने जब भीतर जाकर देखा तो माधवी देवी कमरे में मृत हालत में थीं। महिला ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। लोगों की सूचना पर वड्डा चौकी और जाजरदेवल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ करने के साथ ही जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो किराये पर रहने वाला नेपाली युवक फुटेज में नजर आया। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इधर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
वड्डा में महिला की हत्या हुई है। जांच में एक नेपाली युवक सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed