{"_id":"65b29f2c7404ae1dad053599","slug":"senior-voters-honored-on-national-voters-day-pithoragarh-news-c-229-1-shld1009-104980-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वरिष्ठ मतदाताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वरिष्ठ मतदाताओं को किया सम्मानित
Thu, 25 Jan 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बुजुर्ग मतदाताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करतीं डीएम रीना जोशी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस भव्यता से मनाया गया। रामलीला मैदान सदर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी रीना जोशी ने किया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने वरिष्ठ मतदाता पदम सिंह खड़ायत (85 वर्ष) और खुशाल सिंह (81 वर्ष) को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने मतदाता शपथ भी दिलाई।
जिला निर्वाचन अधिकारी रीना जोशी ने कहा कि मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है ताकि अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र की रीड़ और नींव है इसलिए सभी मतदाताओं को सोच-समझ कर मतदान अवश्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, रंगोली, पोस्टर, पेंटिग, भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वित्तीय, तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार और अपर जिलाधिकारी डाॅ. एसके बरनवाल ने शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बीएलओ ने निर्वाचक नामावली में पंजीकरण, संशोधन के फार्म भी भराए। कार्यक्रम में स्वीप के संयोजक मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, जिला शिक्षाधिकारी हवलदार प्रसाद, तहसीलदार जगदीश नेगी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
गणाई गंगोली। राजकीय महाविद्यालय गणाई गंगोली में डाॅ. दीप्ति लोहनी ने सभी विद्यार्थियों और कार्मिकों को मतदान दिवस और मतदान जागरूकता के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में जीवन बोरा, विनोद बोरा, मनोज उप्रेती, गोपाल चंद्र, छात्र संघ पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की छात्रा अर्चना ने किया।
इधर, पूर्व सैनिकों ने मतदाताओं को जागरूक करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं का वोट ही राष्ट्र की दिशा और भविष्य को तय कर सकता है। बैठक में गिरीश पाठक, पूर्व सैनिक देवी दत्त, कैप्टन धरम सिंह, लक्ष्मण सिंह देउपा, गिरधर सिंह खनका, उमेश फुलेरा, राजेंद्र सिंह कार्की आदि पूर्व सैनिक रहे। संवाद