फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Senior citizens angry due to non-commencement of regular air service

Pithoragarh News: नियमित हवाई सेवा शुरू नहीं होने से वरिष्ठ नागरिक नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Senior citizens angry due to non-commencement of regular air service
पिथौरागढ़। नियमित हवाई सेवा शुरू नहीं होने से वरिष्ठ नागरिक नाराज हैं। उन्होंने कहा कि अगर 31 जनवरी से सीमांत जिले में हवाई सेवा शुरू नहीं हुई तो वह सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन भी करेंगे।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों की बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में हुई बैठक में संगठन अध्यक्ष दयानंद भट्ट और महासचिव ई. ललिताप्रसाद जोशी ने कहा कि सीमांत के लोग सरकार से नैनीसैनी एयरपोर्ट से नियमित हवाई सेवा शुरू करने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। सरकार 31 जनवरी से पिथौरागढ़ के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि अगर 31 जनवरी से हवाई सेवा शुरू नहीं हुई तो वह सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने के साथ ही हवन भी करेंगे। बैठक में पीडी भट्ट, डीएस भंडारी, धनीराम चन्याल, चंद्रशेखर भट्ट, जीबी नगरकोटी, नरेंद्र बी गुरुंग, मोहन चंद्र जोशी, गिरधर सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed