फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Self-immolation attempt by rural cooperatives Fair

सहकारिता मेले में ग्रामीण ने किया आत्मदाह का प्रयास

Thu, 25 Feb 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़। Updated Thu, 25 Feb 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Self-immolation attempt by rural cooperatives Fair

विज्ञापन


सहकारिता मेले के दौरान पपदेव निवासी एक व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास कर खलबली मचा दी। इस व्यक्ति को पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। पपदेव निवासी 56 वर्षीय प्रकाश वर्मा लंबे समय से अपने गांव में चारागाह बनाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने इसी मुद्दे पर जिला मुख्यालय में धरना भी दिया था। प्रकाश वर्मा का कहना है कि प्रशासन इस मामले में लगातार गुमराह कर रहा है और गांव के कुछ लोग चारागाह बनाने में खलल डाल रहे हैं। अपनी बात को शासन तथा प्रशासन तक पहुंचाने के लिए बृहस्पतिवार को उसने सहकारिता मंत्री यशपाल आर्य के सामने आत्मदाह का प्रयास किया।


पुलिस का कहना है कि प्रकाश वर्मा हल्ला मचाते हुए अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़कने लगा और पुलिसकर्मियों से कहने लगा कि मुझे जल्दी से माचिस दे दो। इससे पहले ही कोतवाल ध्यान सिंह, उपनिरीक्षक केसी आर्या समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने प्रकाश को दबोच लिया। पुलिस ने प्रकाश के खिलाफ धारा 151, 107, 116 में मुकदमा दर्ज कर दिया है। उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ देर तक इस कारण आयोजन स्थल पर खलबली मच गई। आयोजकों का कहना है कि प्रकाश वर्मा का इस आयोजन के विरोध से कोई लेना-देना नहीं है। वह अपनी बात मनवाने के लिए यह नाटक कर रहा था। पुलिस का कहना है कि प्रकाश वर्मा ने आवेश में आकर ही यह कदम उठाया था।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed