फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Security will remain during the second phase of elections

दूसरे चरण के चुनाव के दौरान रहेगी कड़ी सुरक्षा

Thu, 30 Nov 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Thu, 30 Nov 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Security will remain during the second phase of elections
झूलाघाट में हुई बैठक में मौजूद भारत और नेपाल के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी नेपाल में होने वाले दूसरे चरण के चुनाव को देखते हुए भारत एवं नेपाल के अधिकारियों की बृहस्पतिवार को झूलाघाट स्थित एसएसबी के कंपनी मुख्यालय में बैठक हुई। तय किया गया द्वितीय चरण के मतदान के समय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। डडेलधुरा जिले में सात दिसंबर को मतदान होगा। यह जिला बैतड़ी से सटा है।

विज्ञापन


एसएसबी 55वीं वाहिनी के कमांडेंट एसके सासनी ने झूलाघाट में भारत और नेपाल के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में नेपाल में द्वितीय चरण में 7 दिसंबर को होने वाले मतदान के बारे में चर्चा की गई। तय किया गया कि चुनाव से दो दिन पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी जाएगी। जिससे कि चुनाव में किसी भी तरीके की गड़बड़ी न हो। साथ ही महाकाली नदी के किनारे के अवैध आवागमन पर पूरी तरीके से चौकसी रखी जाएगी। बैठक में अवैध तरीके से भारत में लाई जा रही खुकरी सिगरेट, शराब और विदेशी सामान पर पूरी तरीके से रोक लगाने की बात कही गई।
विज्ञापन


साथ ही मानव तस्करी एवं अवैध तरीके से जीव-जंतुओं की खालोें और अंगों की तस्करी पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में द्वितीय कमान अधिकारी सिंरिंग दोर्जे, एमसी घोष, निरीक्षक रघुवीर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक दिले राम, झूलाघाट थाना प्रभारी टीएस राणा, कस्टम निरीक्षक एसके शुक्ला, आईबी के बीएस कार्की, नेपाल कस्टम के दिल्ली राम सुवेदी, जूलाघाट थाने के प्रभारी सीडी पांडे, बैतड़ी जिला प्रशासन के प्रतिनिधि कमल देव बिष्ट और दत्ता राम दाते आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed