{"_id":"66b3d355ee90c895f3084f44","slug":"security-personnel-countries-should-cooperate-ig-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-116437-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दोनों देश के सुरक्षा कर्मी एक दूसरे का करें सहयोग - आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दोनों देश के सुरक्षा कर्मी एक दूसरे का करें सहयोग - आईजी
Thu, 08 Aug 2024 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 08 Aug 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
झूलाघाट अंतरराष्ट्रीय पुल पर नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों से वार्ता करते एसएसबी के आईजी अमित कुम
झूलाघाट (पिथौरागढ़) । एसएसबी के आईजी फ्रंटियर रानीखेत अमित कुमार ने झूलाघाट में अंतरराष्ट्रीय सीमा का निरीक्षण किया। आईजी मंगलवार शाम यहां पहुंचे और एसएसबी कैंप में विश्राम किया। बुधवार को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर एसएसबी जवानों, नेपाल एपीएफ और प्रहरी के अधिकारियों के साथ भी मैत्री मुलाकात की। उन्होंने आपसी तालमेल और सहयोग की अपील की।
झूलापुल निरीक्षण के बाद आईजी अमित कुमार ने गिठीगाड़ा, अमतड़ी की सीमाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक कमांडेंट गैना सिंह मराठा, द्वितीय कमान अधिकारी राकेश कुमार रमन, नेपाल के निरीक्षक गंगा राम टम्टा, एपीएफ के एसआई परमानंद नाथ, कस्टम निरीक्षक दीपक मौर्य, मनोहर लाल, रविंद्र नाथ मौजूद रहे।
एसएसबी कमांडेंट ने व्यापारियों से की वार्ता
धारचूला। एसएसबी 55 वीं वाहनी के कमांडेंट आशीष कुमार की अध्यक्षता में जौलजीबी में हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि कई व्यापारी नेपाल से आते वक्त पहचान पत्र भूल जाते हैं। ऐसे में उन्हें पुल से वापस लौटना पड़ता है। इस पर कमांडेंट ने कहा कि ऐसी स्थिति में कोई भी व्यापारी अपना परिचय पत्र पुल पर अंकित कराकर उसे अपनी जिम्मेदारी में ला सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में झूलापुल का गेट खोला जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुल बंद होने के समय के बदलाव के लिए जन प्रतिनिधि जिलाधिकारी को ज्ञापन दे सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को बजट आने पर सोलर लाइट देने का भरोसा दिलाया। बैठक में सहायक कमांडेंट प्रशांत, पुलिस निरीक्षक प्रकाश चंद्र जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता शकुंतला दताल, लीला बंग्याल, व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू आदि मौजूद रहे।