{"_id":"65abfb5812812c25e307c464","slug":"secure-your-daughters-future-by-taking-advantage-of-the-scheme-pithoragarh-news-c-229-1-shld1009-4888-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: योजना का लाभ लेकर बेटी का भविष्य करें सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: योजना का लाभ लेकर बेटी का भविष्य करें सुरक्षित
Sat, 20 Jan 2024 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 20 Jan 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला चिकित्सालय परिसर में एसबीआई ने सुकन्या समृद्धि योजना कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान अभिभावकों से बचत योजना से जुड़कर बेटी के भविष्य को बेहतर और सुरक्षित करने की अपील की गई।
शनिवार को सुकन्या समृद्धि योजना कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम नवनीत पांडे ने किया। उन्होंने कहा कि छोटी बचत से ही बड़ी बचत होती है। सुकन्या समृद्धि योजना बेटी की शिक्षा और शादी के लिए एक छोटी बचत योजना है। क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई पिथौरागढ़ स्वर्ण सिंह सूरी ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार की ओर से लड़कियों (अधिकतम दो बालिकाओं) के लिए शुरू की गई बचत योजना है। योजना के तहत माता-पिता या कानूनी अभिभावक बालिका के नाम पर खाता खोल सकते हैं और सालाना एक निश्चित राशि जमा कर सकते हैं। खाता खोलने के लिए न्यूनतम आयु 10 और अधिकतम आयु 14 वर्ष है। यह खाता तब तक सक्रिय रहता है, जब तक लड़की 21 वर्ष की नहीं हो जाती। योजना आठ फीसदी की वार्षिक ब्याज दर प्रदान करती है। खाते से आंशिक निकासी 21 वर्ष की आयु या उससे पहले की जा सकती है। सुकन्या समृद्धि योजना एक टैक्स बचत योजना है। इस दौरान सीएमओ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल, शाखा प्रबंधक लोहाघाट ऋषि चरण आदि मौजूद रहे।