{"_id":"648603c8360352b97c0c668a","slug":"secretary-shailesh-encouraged-the-apple-growers-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-492-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सचिव शैलेश ने बढ़ाया सेब उत्पादक का हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सचिव शैलेश ने बढ़ाया सेब उत्पादक का हौसला
Sun, 11 Jun 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 11 Jun 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सिंतोली गांव में सेब बगान का निरीक्षण करते सचिव शैलेश बगौली। संवाद
पिथौरागढ़। सूचना प्रौद्योगिकी के सचिव शैलेश बगौली चार दिनी भ्रमण पर पिथौरागढ़ पहुंचे हैं। वह रविवार को सिंतोली गांव पहुंचे। उन्होंने वहां सेब उत्पादक मनोज खड़ायत के सेब बागान का स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने मनोज के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया। कहा कि एक ओर लोग खेती छोड़कर पलायन कर रहे हैं, वहीं मनोज ने सेब उत्पादन कर एक नई दिशा अन्य लोगों को दिखाई है। इस दौरान मनोज ने उनसे सेब के सपोर्ट सिस्टम टेलिस की मांग की।
सचिव ने मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी को मनोज की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व सचिव ने विण के थरकोट में मत्स्य तालाबों, पोल्ट्री फार्म, पिथौरागढ़ स्थित सरस मार्केट में हिलांस आउटलेट का स्थलीय निरीक्षण किया था। इस दौरान मुख्य उद्यान अधिकारी त्रिलोकी राय, प्रीतम भट्ट आदि मौजूद रहे।