{"_id":"6a2af1487912eeee660c1955","slug":"second-teenager-dies-of-rabies-in-20-days-in-dharchulas-jumma-village-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-142919-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: धारचूला के जुम्मा गांव में रैबीज से 20 दिन में दूसरे किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: धारचूला के जुम्मा गांव में रैबीज से 20 दिन में दूसरे किशोर की मौत
Thu, 11 Jun 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला के जुम्मा गांव के एक और किशोर की रैबीज से मौत हो गई। उसने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रैबीज के संक्रमण से 20 दिन के भीतर इस गांव के दूसरे किशोर की मौत हुई है। इससे पूरे गांव में दहशत है।
करीब छह महीने पहले जुम्मा गांव के तोक बुंगा और टीलम में एक लावारिस कुत्ते ने कई किशोरों और ग्रामीणों को काट दिया था। कुछ समय बाद ही कुत्ते की मौत हो गई। बीते 23 मई को कुत्ते ने जिस किशोर को काटा उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल पहुंचाने पर उसके रैबीज से ग्रसित होने की पुष्टि हुई। दूसरे ही दिन उसकी मौत हो गई। बीते बुधवार को भी गांव के 14 वर्षीय मोहित धामी की तबीयत बिगड़ गई। उसे हवा-पानी से डर लगने लगा और वह आक्रामक हो गया। ऐसे में परिजनों ने उसे संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जांच में उसके रैबीज से ग्रसित होने की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया।
करीब 16 घंटे बाद बृहस्पतिवार शाम 4 बजे उसने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम है तो ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल ने कहा कि रैबीज से किशोर की मौत हुई है। अन्य संदिग्धों की भी निगरानी की जा रही है।