Pithoragarh: पेंशनर को लूटने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार, 116.73 ग्राम स्मैक बरामद; भेजा जेल
पुलिस ने बुजुर्ग पेंशनर को लूटने वाले दूसरा आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास 116.73 ग्राम स्मैक भी मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ में पुलिस ने बुजुर्ग पेंशनर को लूटने वाले दूसरा आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास 116.73 ग्राम स्मैक भी मिली। यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि एक आरोपी को पुलिस पहले की गिरफ्तार कर चुकी है।
एसपी रेखा यादव ने बताया कि बीते पांच फरवरी को खड़कोट निवासी 72 वर्षीय चूड़ामणि बैंक से पेंशन लेकर लौट रहे थे। तभी दो युवक उनके हाथ से नकदी भरा थैला लेकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू की।
बीते सोमवार को पुलिस ने लूट के एक आरोपी कृष्णापुरी निवासी मुजम्मिल अंसारी को गिरफ्तार कर उसके पास 33.66 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस को आखिरकार घटना के नौ दिन बाद कामयाबी मिली। बृहस्पतिवार को लूट के दूसरे आरोपी सिनेमा लाइन निवासी नीरज सार्की (25) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 116.73 ग्राम स्मैक भी मिली। एसपी ने बताया कि उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
आसानी से पहाड़ चढ़ रहा है नशा
पिथौरागढ़ जिले में स्मैक की तस्करी कम होने के बजाय बढ़ रही है और आसानी से नशे का सामान मैदान से पहाड़ चढ़ रहा है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि लूट के आरोपी के पास स्मैक की अब तक की सबसे बड़ी खेप मिली। नशे के प्रति चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों और नशे के खिलाफ अंकुश लगाने के दावों के बीच स्मैक की सबसे बड़ी खेप बरामद होना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है।
यह वो मामले हैं जो पुलिस की पकड़ में आए हैं। पुलिस खुद यह मान रही है कि ऐसे कई मामले हो सकते हैं जब तस्कर पुलिस की नजरों से बचकर स्मैक की तस्करी को अंजाम तक पहुंचाते हैं। ऐसे में साफ है कि जिले में स्मैक तस्करी लगातार बढ़ रही है और तस्करी की इस चेन को तोड़ने में पुलिस को कामयाबी नहीं मिल रही।
एसपी रेखा यादव का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि स्मैक तस्करी की पूरी चेन खंगाली जा सके और इसे तोड़ा जा सके।