फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Seats vacant at Seemant Engineering College; spot counseling now

Pithoragarh News: सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में सीटें खाली, अब स्पॉट काउंसलिंग

Fri, 10 Jul 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 10 Jul 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Seats vacant at Seemant Engineering College; spot counseling now
पिथौरागढ़। नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में अंतिम राउंड की काउंसलिंग के बाद भी दो ट्रेडों में 120 सीटें खाली रह गई हैं। कुल 210 सीटों के सापेक्ष अब तक केवल 90 छात्र-छात्राओं ने ही एडमिशन लिया है। कॉलेज प्रशासन ने अब इन रिक्त सीटों को भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में वर्तमान में कंप्यूटर साइंस, सीएसई एआईएमएल की 180 और बीटेक वर्किंग प्रोफेशनल की 30 सीटों में प्रवेश दिया जा रहा है। तीसरी काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। अंतिम काउंसलिंग के बाद भी कॉलेज को इन दो ट्रेडों में 90 विद्यार्थी मिले हैं। कंप्यूटर साइंस ट्रेड में 120 सीट के सापेक्ष 43 और सीएसई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग ट्रेड में 60 सीट के सापेक्ष 31 विद्यार्थियों ने दाखिला कराया है। वहीं बीटेक वर्किंग प्रोफेशनल ट्रेड में 30 सीटों के सापेक्ष 16 विद्यार्थी प्रवेश के लिए आगे आए हैं।
विज्ञापन

काउंसलिंग पूरी होने के बाद भी कंप्यूटर साइंस में 77, सीएसई एआईएमएल में 29, और बीटेक वर्किंग प्रोफेशनल में 14 सीट रिक्त हैं। विद्यार्थियों की ना से कॉलेज प्रबंधन चिंतित है। पिछले शिक्षा सत्र भी बीटेक के पांच ट्रेडों में 81 विद्यार्थियों ने प्रवेश कराया था जबकि 239 सीट रिक्त रह गई थीं। संस्थान को इस शिक्षा सत्र इंजीनियरिंग कॉलेज में सभी सीटों में प्रवेश होने की उम्मीद है। इसके लिए संस्थान अब स्पॉट काउंसलिंग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 से इंजीनियरिंग कॉलेज के सभी ट्रेडों में होंगे प्रवेश
पिथौरागढ़। सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में 13 जुलाई से मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और बीसीए में स्पॉट काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश शुरू होंगे। इसके अलावा कंप्यूटर साइंस एंड सीएसई एआईएमएल, बीटेक वर्किंग प्रोफेशनल के रिक्त सीटों को भरने के लिए लेटरल एंट्री के माध्यम से भी प्रवेश दिए जाएंगे। 15 जुलाई तक स्पॉट काउंसलिंग होगी। विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के नंबर 6399354818, निदेशक के नंबर 7533800042 और डीन के नंबर 8439883101 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा संस्थान की वेबसाइट sitp.ac.in | uktech.ac.in के माध्यम से भी प्रवेश की जानकारी उपलब्ध होगी। संवाद


...........
इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए तीसरी काउंसलिंग पूर्ण हो चुकी है। बीटेक के पांचों ट्रेड में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। सरकारी और निजी कंपनियों में भी बीटेक धारकों की काफी मांग है। उम्मीद है विद्यार्थी प्रवेश के लिए आगे आएंगे। -प्रो. अजीत सिंह, निदेशक, सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article