{"_id":"5ac502224f1c1bd6618b572f","slug":"seasonal-fasting-begins-to-demand-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
अनशन पर बैठे प्रभावित पशुपालक और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरीपार क्षेत्र के फाफा में दो माह पहले तेंदुए के हमले में मारी गई बकरियों का अब तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। इससे नाराज पशुपालकों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। जल्द मुआवजा नहीं मिलने पर आमरण अनशन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
बुधवार से प्रभावित पशुपालकों ने टैक्सी स्टैंड पर क्रमिक अनशन शुरू किया। कहा कि वन विभाग मुआवजा देने में देरी कर रहा है। दो माह बाद भी मुआवजे की फाइल आगे नहीं बढ़ सकी है। प्रभावित बार-बार विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन मुआवजे में देरी की वजह तक नहीं बताई जा रही।
विज्ञापन
बता दें कि चार फरवरी की रात तेंदुए ने फाफा गांव के दिनेश सिंह, मंगल सिंह समेत चार पशुपालकों की 95 बकरियों को मार दिया था। वन विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन भी कर लिया था। इसके बावजूद मुआवजे का मामला लटका है। क्रमिक अनशन में एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम दानू, दिनेश सिंह, गंगा सिंह, वीरेंद्र बसेड़ा, गोविंद सिंह, ईश्वर कोरंगा, गणेश दानू, लक्ष्मण राम, राजेंद्र प्रसाद आदि बैठे।
विज्ञापन