{"_id":"699c985721233b0200067ddb","slug":"search-operation-with-sniffer-dogs-carried-out-in-pithoragarh-district-court-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-138646-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिला कोर्ट में खोजी कुत्तों के साथ चला सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिला कोर्ट में खोजी कुत्तों के साथ चला सर्च अभियान
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला कोर्ट में खोजी कुत्तों के सहारे सर्च अभियान चलाती पुलिस टीम। संवाद
पिथौरागढ़। जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। न्यायालय परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खोजी कुत्तों की मदद से पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली गई।
बीते 17 फरवरी को ईमेल के माध्यम से जिला कोर्ट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल सर्च अभियान चलाया था। प्रारंभिक तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बावजूद पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और किसी भी खतरे को हल्के में नहीं आंक रही है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अपनी सतर्कता बढ़ा दी है।
सोमवार को कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस, एसओजी और डॉग स्क्वायड की टीम फिर से जिला कोर्ट पहुंची। टीम ने परिसर में आने वाले हर वाहन और व्यक्ति की मेटल डिटेक्टर से जांच की। यह अभियान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी केएस रावत ने बताया कि यह अभियान एहतियातन चलाया गया है। पुलिस किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस हर पहलू पर नजर रख रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। न्यायालय परिसर की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सुरक्षा बलों की तैनाती भी बढ़ाई गई है।