फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SDM investigates drinking water schemes with engineers

Pithoragarh News: एसडीएम ने इंजीनियरों के साथ की पेयजल योजनाओं की जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
SDM investigates drinking water schemes with engineers
पेयजल योजनाओं की जांच के लिए गुरना गांव पहुंचे एसडीएम अनुराग आर्य। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। विकासखंड विण के ग्राम सभा गुरना और कांडे में चल रहे जल संकट की जांच के लिए बुधवार को एसडीएम अनुराग आर्य के नेतृत्व में जांच टीम गांवों में पहुंची। इस दौरान टीम ने तीनों गांवों में बैठक कर जनसंख्या, जल स्रोतों की उपलब्धता आदि की जांच की।
विज्ञापन

बता दें कि ग्राम सभा गुरना, कांडे और सेरीकांडा के लोगों ने मंगलवार को जिलाधिकारी रीना जोशी से जल संकट की शिकायत की थी। ग्रामीणों का कहना था कि नलों में पानी नहीं आने से उन्हें प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड में पानी ढोने में काफी परेशानी हो रही है। जिलाधिकारी ने एसडीएम अनुराग आर्य, जल निगम के ईई आरएस धर्मशक्तू और जल संस्थान के एई सुरेश चंद्र जोशी को जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम अनुराग आर्य के नेतृत्व में टीम ने तीनों गांवों में पहुंचकर पेयजल योजनाओं की जांच की। टीम ने गांव के लिए बनाई गई योजनाओं के साथ ही जल स्रोतों में पानी की उपलब्धता की जांच भी की। पेयजल योजनाओं की जांच के लिए ड्रोन की सहायता भी ली गई। सभी गांवों में ग्रामीणों के साथ बैठक कर आबादी की जानकारी के साथ ही पेयजल संकट से निपटने के लिए सुझाव भी लिए गए। इस दौरान कांडे से सेरीकांडे तक बनी पेयजल योजना और सोलर पंपिंग योजना का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम, जल संस्थान के अधिकारियों के साथ पेयजल योजनाओं की जांच की गई है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। जो भी निर्देश दिए जाएंगे उसके अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। अनुराग आर्य, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed