फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SDM gets wife delivered in women's hospital

सरकारी अस्पाल में प्रसव को बढ़ावा देने को एसडीएम ने महिला अस्पताल में कराया पत्नी का प्रसव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
SDM gets wife delivered in women's hospital
पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में नवजात बच्ची और पत्नी के साथ एसडीएम अनुराग आर्या। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
उत्तरकाशी के बड़कोट सब डिविजन में तैनात उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य ने सरकारी अस्पतालों में प्रसव को बढ़ावा देने के लिए अपनी पत्नी का पहला प्रसव पिथौरागढ़ के जिला महिला अस्पताल में कराया। एसडीएम की पत्नी सरिता महर ने सीजेरियन के जरिये स्वस्थ बालिका को जन्म दिया है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य की ससुराल पिथौरागढ़ में है। कई माह से उनकी पत्नी सरिता महर अपने मायके में रह रही थी। बृहस्पतिवार सुबह सरिता को प्रसव पीड़ा हुई। एसडीएम आर्य सुबह करीब 6 बजे पत्नी को पिथौरागढ़ के जिला महिला अस्पताल लेकर आए। उन्होंने जनरल वार्ड में पत्नी को भर्ती कराया।
विज्ञापन

सामान्य प्रसव होने में दिक्कत के चलते अस्पताल की डॉक्टर भागीरथी गर्ब्याल ने सीजेरियन करने का फैसला लिया। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे सरिता महर ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। उपजिलाधिकारी के साथ ही उनकी पत्नी सरिता पहली संतान के रूप में बेटी पाकर काफी खुश हैं। उन्होंने महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी संतोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, सामाजिक कार्यकर्ता शैलेश खर्कवाल ने महिला अस्पताल पहुंचकर आर्य दंपति को शुभकामना दी। कहा कि सरकारी अस्पताल में प्रसव कराकर उन्होंने आम जनमानस को प्रेरणा दी है। एसडीएम चाहते तो किसी अच्छे निजी अस्पताल में प्रसव करा सकते थे। उल्लेखनीय है कि उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट में एसडीएम रह चुके हैं।

सरकारी अस्पताल में प्रसव पर मिलती है प्रोत्साहन राशि
सरकारी अस्पताल में प्रसव को बढ़ावा देने के लिए सरकार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को 1400 और शहरी क्षेत्र के लोगों को 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देती है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता का कहना है कि लोगों को सरकारी अस्पताल की सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed