फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Science studies not started even after 13 years of upgradation

Pithoragarh News: उच्चीकरण के 13 साल बाद भी शुरू नहीं हुई विज्ञान की पढ़ाई

Thu, 16 May 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 16 May 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Science studies not started even after 13 years of upgradation
पिथौरागढ़। जीआईसी सल्ला चिंगरी में उच्चीकरण के 13 साल बाद भी विज्ञान विषय शुरू नहीं हो सका है। इंटर काॅलेज में कई प्रवक्ताओं सहित प्रधानाचार्य का पद भी रिक्त है। लगातार मांग करने के बाद भी अनदेखी से अभिभावकों में नाराजगी है। अभिभावकों ने शीघ्र रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पीटीए अध्यक्ष भीम सिंह सामंत की अध्यक्षता में अभिभावकों की बैठक में कहा गया कि वर्ष 2011 में इंटर काॅलेज का उच्चीकरण हो गया था। आज तक विज्ञान कक्षाओं का संचालन शुरू नहीं हुआ है। अभिभावकों ने अंग्रेजी, गणित, राजनैतिक विज्ञान, संस्कृत के प्रवक्ता और प्रधानाचार्य के रिक्त पदों को भरे जाने की मांग उठाई। पूर्व पीटीए अध्यक्ष शेरी चंद ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय, प्रदेश सरकार से पत्राचार किया जा चुका है। इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया गया। विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है।
विज्ञापन

सभी अभिभावकों ने कहा कि यदि पहली जुलाई तक सल्ला चिंगरी इंटर काॅलेज में विज्ञान की स्वीकृति के साथ ही रिक्त पदों को नहीं भरा गया तो विद्यालय के साथ ही शासन प्रशासन का बहिष्कार कर दिया जाएगा। इस संबंध का एक ज्ञापन जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम रीना जोशी को सौंपा गया। यहां विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुंडल सिंह सौन, रामी चंद, सुग्रीव चंद, मनोज चंद, गणेश राम, त्रिलोक राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed