फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Schools from Phagpur dominate sports competition

Pithoragarh News: खेलकूद प्रतियोगिता में फागपुर के स्कूलों का दबदबा

Fri, 25 Sep 2026 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 25 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Schools from Phagpur dominate sports competition
बनबसा (चंपावत)। टनकपुर क्षेत्र के बेसिक शिक्षा विद्यालयों की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में बनबसा के फागपुर स्थित राजकीय प्राथमिक और उच्चतर प्राथमिक विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन रहा। इन प्रतियोगिताओं में फागपुर के खिलाड़ियों ने कई वर्गों में जीत हासिल की।
विज्ञापन

खेल समन्वयक देवेंद्र खड़ायत ने बताया कि प्रतियोगिताएं 22 और 23 सितंबर को टनकपुर स्टेडियम में आयोजित हुईं। प्राथमिक स्कूल फागपुर के सुधांशु बालक वर्ग और बबीता बालिका वर्ग में चैंपियन रहे। जूनियर बालक वर्ग में विपिन और बालिका वर्ग में हर्षिका ने खिताब जीते। सुधांशु और बबीता ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में भी बाजी मारी। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्षा पुष्पा विश्वकर्मा और जिला पंचायत सदस्या सरस्वती चंद ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

स्कूल की इस उपलब्धि के लिए प्रधान गीता देवी, उपप्रधान विमला देवी, पूर्व बीडीओ कैलाश राम विश्वकर्मा, सेवानिवृत्त कैप्टन अमर सिंह आदि ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed